जून 18, 2026 7:33 पूर्वाह्न

printer

जी-7 शिखर सम्मेलन: संतुलित आर्थिक विकास, महत्वपूर्ण खनिज और बच्चों की डिजिटल सुरक्षा पर तीन घोषणाएं अपनाई गईं

फ्रांस के एवियां में जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान नेताओं ने संतुलित आर्थिक विकास, महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला और बच्चों के लिए सुरक्षित डिजिटल वातावरण से जुड़ी तीन महत्वपूर्ण घोषणाएं अपनाई। बच्चों के लिए सुरक्षित डिजिटल माहौल संबंधी घोषणा का भारत सहित कई देशों ने समर्थन किया। इसमें ऑनलाइन सुरक्षा बढ़ाने, डीपफेक और बच्चों के शोषण जैसी चुनौतियों से निपटने पर जोर दिया गया है।

वहीं, लिथियम, निकेल और दुर्लभ खनिजों की सुरक्षित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जी-7 क्रिटिकल मिनरल्स एलायंस बनाने की घोषणा की गई है। नेताओं ने एआई और क्वांटम तकनीक से जुड़ी चुनौतियों और अवसरों के लिए भी वैश्विक तैयारी बढ़ाने का आह्वान किया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला