जून 18, 2026 5:17 अपराह्न

printer

फ्रांस की प्रमुख कंपनी सेंट गोबेन ने कहा है कि भारत उसके लिए विनिर्माण और निर्यात का केंद्र

भवन निर्माण सामग्री के क्षेत्र में फ्रांस की प्रमुख कंपनी सेंट गोबेन ने कहा है कि भारत उसके लिए महत्‍वपूर्ण विनिर्माण और निर्यात का केंद्र बन रहा है। पेरिस में आकाशवाणी समाचार से बातचीत में कंपनी के अध्‍यक्ष और मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी बेनोएत बजि़न ने कहा कि चेन्‍नई के पास कंपनी की एक बड़ी विनिर्माण इकाई न केवल घरेलू मांग को पूरा करने का काम करेगी बल्कि खाड़ी देशों, दक्षिण-पूर्व एशिया और आस्‍ट्रेलिया को भी निर्यात करेगी।