जून 18, 2026 7:25 अपराह्न

printer

फ्रांसीसी कंपनी मिस्‍त्रल एआई भारतीय भाषा एआई मॉडल के क्षेत्र में भारत के साथ बातचीत की इच्‍छुक

फ्रांस की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी मिस्‍त्रल एआई ने भारतीय भाषा एआई मॉडल और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में भारत के साथ बातचीत की इच्‍छा जताई है। आकाशवाणी समाचार के साथ बातचीत में कंपनी के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी आर्थर मेंस्‍च ने कहा कि कंपनी वॉयस आधारित एआई प्रणालियों पर काम कर रही है तथा भारत में भागीदारी, शोध और निवेश के जरिये भारतीय भाषाओं के लिए सहयोग बढ़ाने को इच्‍छुक है।