सितम्बर 23, 2026 4:38 अपराह्न

printer

आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में राज्य रानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से 4 छात्रों की मौत

आंध्र प्रदेश में आज श्रीकाकुलम जिले के रविवलसा के पास राज्य रानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से चार इंटरमीडिएट के विद्यार्थी मारे गए और एक अन्‍य घायल हो गया। घायल विद्यार्थी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
नागर विमानन मंत्री के. राम मोहन नायडू ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने रेलवे और राजस्व अधिकारियों से दुर्घटना के बारे में जानकारी ली और मृतकों के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को घायल विद्यार्थी के बेहतर चिकित्सा उपचार की व्यवस्था का निर्देश भी दिया।