केरलम पुलिस के पूर्व अतिरिक्त महानिदेशक, टोमिन जे. थाचनकारी को आय से अधिक संपत्ति के मामले में चार साल की कैद और जुर्माना की सजा सुनाई गई है। कोट्टायम की विशेष अदालत ने पूर्व अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक- एडीजीपी टोमिन जे. थाचनकारी को आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में दोषी करार दिया है।
यह मामला वर्ष 2003 से 2007 के बीच का है। आरोप था कि इस अवधि के दौरान सरकारी पद पर रहते हुए उन्होंने अपनी आय के ज्ञात स्रोतों से लगभग 64 लाख 70 हजार आय से अधिक संपत्ति जमा की थी। यह मामला बोबी कुरुविला द्वारा दायर शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया था।