विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने हेलसिंकी में फिनलैंड की विदेश मंत्री एलीना वाल्टोनेन से मुलाकात की। उन्होंने डिजिटलीकरण और सतत विकास पर रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा भी की।
दोनों देशों ने स्टार्टअप, एआई, सेमीकंडक्टर्स, आवश्यक खनिज, क्वांटम टेक्नोलॉजी, 6जी, स्वच्छ ऊर्जा और अंतरिक्ष में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। साथ ही व्यापार, निवेश और राजनीतिक संबंधों को मजबूत करने पर सहमति बनी।
श्री जयशंकर आज कुल्टारंता वार्ता में फिनलैंड के नेतृत्व के साथ बातचीत करेंगे। इसका विषय – परिवर्तनशील दुनिया: वैश्विक, क्षेत्रीय और स्थानीय परिप्रेक्ष्य – है।