सितम्बर 12, 2026 8:29 अपराह्न

printer

ब्रिक्स सम्मेलन के मद्देनजर दिल्ली के सौंदर्यीकरण की व्यापक तैयारी

दिल्ली के भारत मंडपम् में ब्रिक्‍स शिखर सम्मेलन के मद्देनजर नई दिल्ली नगरपालिका परिषद – एनडीएमसी ने राजधानी के सौंदर्यीकरण और सजावट के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। परिषद ने प्रमुख गोलचक्करों, होटलों और सार्वजनिक स्थलों पर आकर्षक रोशनी, फूलों की सजावट और पुष्प फव्वारे लगाए हैं। सजावटी रोशनी से एनडीएमसी क्षेत्र के प्रमुख स्थान जगमगा रहे हैं, वहीं सजे हुए उद्यान और हरियाली राजधानी की खूबसूरती बढ़ा रहे हैं। परिषद की इन प्रयासों से नई दिल्ली को स्वच्छ, हरा-भरा और आकर्षक रूप दिया गया है, ताकि ब्रिक्स सम्मेलन में विदेशी मेहमानों के सामने राजधानी की बेहतर छवि प्रस्तुत हो सके।