जून 22, 2026 12:00 अपराह्न

printer

कतर में प्राकृतिक गैस निर्यात ढांचे में विस्फोट, 54 लोग घायल

कतर के प्रमुख प्राकृतिक गैस निर्यात ढांचे में हुए एक विस्फोट से 54 लोग घायल हो गए और 18 लोग लापता हैं। यह विस्फोट कल रात रास लाफान औद्योगिक क्षेत्र में हुआ, जो दुनिया के प्रमुख ऊर्जा केंद्रों में शामिल है।
 
बताया गया है कि क्षेत्रीय संघर्ष से जुड़े व्यवधानों के बाद संयंत्र में परिचालन दोबारा शुरू करने का काम चल रहा था। इसी दौरान विस्फोट हुआ, जिससे बरज़ान गैस आपूर्ति संयंत्र में भीषण आग लग गई। घटना के बाद आपातकालीन बचाव दल मौके पर पहुंच गए और राहत तथा बचाव कार्य शुरू किया गया।
 
कतर के आंतरिक मंत्रालय ने शुरुआती रिपोर्ट की तुलना में अधिक संख्या में हताहतों की पुष्टि की है। घटना की जांच जारी है।