अमरीका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा है कि यूरोपीय सहयोगियों को अपने महाद्वीप की रक्षा की अधिक जिम्मेदारी लेनी चाहिए। उन्होंने यूरोपीय देशों से नाटो को एक अधिक मजबूत सैन्य गठबंधन में बदलने में मदद करने का आह्वान किया है। श्री हेगसेथ ने घोषणा की कि अमरीका 2027 में रक्षा क्षेत्र में एक लाख 50 हजार करोड़ डॉलर का निवेश करने की योजना बना रहा है। उन्होंने कहा कि यह निवेश अमरीका और नाटो की सामूहिक सुरक्षा को मजबूत करेगा।
News On AIR | जून 18, 2026 2:26 अपराह्न
यूरोपीय सहयोगियों को अपने महाद्वीप की रक्षा की अधिक जिम्मेदारी लेनी चाहिए: अमरीकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ