पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि इथेनॉल कोई नई अवधारणा नहीं है और इसका उपयोग एक सदी से अधिक समय से हो रहा है। राजस्थान में एक सभा को संबोधित करते हुए श्री पुरी ने कहा कि सरकार अपने जैव ईंधन मिश्रण कार्यक्रम की रचनात्मक आलोचना का स्वागत करती है। उन्होंने आश्वस्त किया कि सरकार सुझावों के अनुसार आवश्यक सुधार करेगी। श्री पुरी ने कहा कि भारत में इथेनॉल मिश्रण का विचार सर्वप्रथम पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान शुरू हुआ था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान दस राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पांच प्रतिशत इथेनॉल मिश्रण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, लेकिन केवल 1.4 प्रतिशत मिश्रण ही हासिल किया जा सका था।
News On AIR | जुलाई 5, 2026 8:13 पूर्वाह्न
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, इथेनॉल का उपयोग एक सदी से अधिक समय से हो रहा है