नवम्बर 6, 2026 9:27 अपराह्न

printer

त्रिपुरा के आशाबाड़ी सीमा क्षेत्र में बीएसएफ जवानों पर हमले के मामले में आठ और गिरफ्तार

त्रिपुरा के सिपाहीजला जिले के सोनामुरा उपमंडल में बॉक्सानगर के आशाबाड़ी सीमा क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल-बीएसएफ जवानों पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने आठ और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस और बीएसएफ के संयुक्त अभियान में कल बॉक्सानगर के अलग-अलग इलाकों से ये गिरफ्तारियां की गईं।

इससे पहले पुलिस इस मामले में तीन महिलाओं सहित दस आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नए गिरफ्तार किए गए आठ लोगों में से तीन के नाम बीएसएफ की ओर से दर्ज प्राथमिकी में शामिल हैं, जबकि बाकी आरोपियों को पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।