पंजाब के संगरूर जिले में आज शाम एक सड़क दुर्घटना में महिलाओं सहित मनरेगा के आठ श्रमिकों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए हैं। ये श्रमिक लहरागागा-जाखल मार्ग के किनारे काम कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी।
संगरूर के पुलिस अधीक्षक पलविंदर सिंह चीमा ने मीडिया को बताया कि घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना में शामिल वाहन की पहचान कर ली गई है और चालक को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।