सितम्बर 7, 2026 5:16 अपराह्न

printer

TMC सांसद मोहम्मद नदीमुल हक से जुड़े मामले में ईडी की छापेमारी जारी

तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद मोहम्मद नदीमुल हक से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय-ईडी ने आज रांची, कोलकाता, दिल्ली समेत सात राज्यों में एक साथ छापेमारी की। ईडी की कार्रवाई रांची के कोकर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित ‘अखबार-ए-मशरिक प्राइवेट लिमिटेड’ के उर्दू दैनिक कार्यालय में भी चल रही है, जहां दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। एजेंसी ने बताया कि यह कार्रवाई सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले कथित कंटेंट के प्रकाशन, संदिग्ध लेन-देन और फंडिंग की शिकायतों के आधार पर की गई है। कोलकाता के विधाननगर थाने में दर्ज एफआईआर के आधार पर ईसीआईआर दर्ज करने के बाद मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में जांच शुरू की गई थी और सभी सात ठिकानों पर तलाशी जारी है।