जून 23, 2026 11:27 पूर्वाह्न

printer

कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में इबोला के मामले एक हजार के पार

कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में इबोला के मामलों की संख्या एक हजार से अधिक हो गई है। देश के स्वास्थ्य प्राधिकरण ने 267 लोगों की मौत की पुष्टि की है। कुल 371 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि 112 लोग ठीक हो चुके हैं। रविवार को कुल 202 संदिग्ध मामले दर्ज किए गए। कुल मृत्यु दर 25.5 प्रतिशत रही।

इबोला की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। चेतावनी दी गई है कि यदि जन स्वास्थ्य उपायों को तुरंत लागू नहीं किया गया तो तेजी से मामले बढ़ सकते है। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने 15 मई को  इबोलावायरस की आधिकारिक घोषणा की थी।