जून 23, 2026 6:24 अपराह्न

printer

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने मंगोल रिफाइनरी परियोजना के निर्माण स्थल का दौरा किया, कर्मचारियों से बातचीत की

विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने आज मंगोलिया के विदेश मंत्री बत्सेत्सेग बटमुंख और उद्योग तथा खनन मंत्री गोंगोर दमदिन्याम के साथ मंगोल रिफाइनरी परियोजना के निर्माण स्थल का दौरा किया। सोशल मीडिया पोस्ट में डॉ. जयशंकर ने कहा कि भारत और मंगोलिया की मैत्री परियोजना में निरंतर प्रगति हो रही है। उन्होंने विभिन्न संबंधित टीमों के साथ चल रहे कार्यों की स्थिति की समीक्षा  की।

विदेश मंत्री ने परियोजना स्थल पर भारतीय और मंगोलिया के कर्मचारियों से बातचीत की। उन्होंने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में इतनी बड़ी परियोजना को साकार करने में उनके समर्पण और प्रतिबद्धता के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। विदेश मंत्री ने मंगोलिया के मंत्री और मुख्य कैबिनेट सचिव बट्टुमुर एनखबायर से भी मुलाकात की। बैठक के दौरान दोनों ने खनन, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी और मानव संसाधन सहित दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग के नए अवसरों पर चर्चा की।