विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने रूस दिवस के अवसर पर रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और रूसी संघ के लोगों को शुभकामनाएं दीं हैं। डॉ. जयशंकर ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि भारत रूस के साथ अपनी विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए तत्पर है।
News On AIR | जून 12, 2026 10:46 पूर्वाह्न
रूस दिवस पर विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने शुभकामनाएं दीं