जून 12, 2026 10:35 पूर्वाह्न

printer

फिलीपींस के स्वतंत्रता दिवस पर विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने शुभकामनाएं दीं

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने फिलीपींस की विदेश सचिव मा. थेरेसा पी. लाजारो और फिलीपींस के लोगों को देश के स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई दी है। सोशल मीडिया पोस्ट में डॉ. जयशंकर ने कहा कि भारत फिलीपींस के साथ रणनीतिक साझेदारी और मजबूत करने के लिए उत्‍सुक है।