अगस्त 28, 2026 4:19 अपराह्न | Nepal

printer

विदेश मंत्री सुब्रमण्यम जयशंकर ने नेपाल में जारी राहत और बचाव कार्यों पर चर्चा की

विदेश मंत्री सुब्रमण्यम जयशंकर ने आज नेपाल में जारी राहत और बचाव कार्यों पर चर्चा की। सोशल मीडिया पोस्ट में डॉ. जयशंकर ने कहा कि काठमांडू और पेइचिंग में भारतीय दूतावासों ने भारतीय नागरिकों की स्थिति और उनकी सलामती के बारे में नई जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि विदेश मंत्रालय के संबंधित विभागों ने नेपाल भेजी जाने वाली और राहत सामग्री के बारे में अवगत कराया है।