सितम्बर 19, 2026 10:32 अपराह्न

views 951

नेपाल के वित्त मंत्री डॉ. स्वर्णिम वागले ने कहा, भारत और नेपाल के पास अपनी साझेदारी को नया रूप देने का अवसर

नेपाल के वित्त मंत्री डॉ. स्वर्णिम वागले ने कहा है कि भारत और नेपाल के पास मौजूदा मजबूत संबंधों के आधार पर अपनी साझेदारी को नया रूप देने का अवसर है। आज नई दिल्ली में 'बदलते वैश्विक माहौल में भारत-नेपाल संबंधों पर नए सिरे से विचार' विषय पर अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में डॉ. वागले ने संपर्क सुविधा और आर्थिक सहयोग को मजबूत करने तथा दोनों देशों द्वारा मिलकर हासिल की जा सकने वाली बड़ी संभावनाओं को साकार करने पर जोर दिया। यह सेमिनार विकासशील देशों के लिए अनुसंधान और सूचना प्रणाली (आरआईएस) ने आयोजित किया। आ...

अगस्त 28, 2026 4:19 अपराह्न

views 40

विदेश मंत्री सुब्रमण्यम जयशंकर ने नेपाल में जारी राहत और बचाव कार्यों पर चर्चा की

विदेश मंत्री सुब्रमण्यम जयशंकर ने आज नेपाल में जारी राहत और बचाव कार्यों पर चर्चा की। सोशल मीडिया पोस्ट में डॉ. जयशंकर ने कहा कि काठमांडू और पेइचिंग में भारतीय दूतावासों ने भारतीय नागरिकों की स्थिति और उनकी सलामती के बारे में नई जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि विदेश मंत्रालय के संबंधित विभागों ने नेपाल भेजी जाने वाली और राहत सामग्री के बारे में अवगत कराया है।

जून 11, 2026 6:13 अपराह्न

views 87

भारत और नेपाल ने द्विपक्षीय डिजिटल वित्तीय संपर्क को मजबूत करने के लिए प्रत्‍यक्ष सीमापार धन प्रेषण प्रणाली शुरू की

भारत और नेपाल ने द्विपक्षीय डिजिटल वित्तीय संपर्क को मजबूत करने के लिए दोनों देशों के लोगों के बीच प्रत्‍यक्ष सीमापार धन प्रेषण प्रणाली शुरू की है।   वित्त मंत्रालय के अनुसार नई व्यवस्था के अंतर्गत भारत के यूपीआई और नेपाल के नेशनल पेमेंट्स इंटरफेस-एनपीआई को सीधे जोड़ा गया है। इस एकीकरण से दोनों देशों के नागरिक मोबाइल बैंकिंग ऐप और डिजिटल वॉलेट के माध्यम से आसानी से, सुरक्षित रूप से तत्‍काल धन का लेनदेन कर सकेंगे।   मंत्रालय ने कहा कि यूपीआई-एनपीआई कनेक्टिविटी वित्तीय समावेशन की दिशा में एक बड़ा ...

मई 1, 2026 7:58 अपराह्न

views 71

नेपाल में बुद्ध पूर्णिमा का उत्साह, लुम्बिनी समेत प्रमुख स्थलों पर श्रद्धालुओं की भीड़

आज नेपाल में बुद्ध पूर्णिमा मनाई जा रही है। इस दिन बुद्ध की जन्मभूमि लुम्बिनी और नमो बुद्धाये, स्वयंभूनाथ और बोधनाथ जैसे प्रमुख स्तूपों की विशाल तीर्थयात्राएं होती हैं। इनमें प्रार्थना, दीप प्रज्ज्वलन, दान-पुण्य और सफेद वस्त्रों के जुलूस शामिल हैं। काठमांडू घाटी के साथ-साथ अन्य शहरों में भी बुद्ध पूर्णिमा के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम, बुद्ध शिक्षाओं पर संगोष्ठियां आयोजित की गईं और पारंपरिक संगीत के साथ सामुदायिक जुलूस निकाले गए।

दिसम्बर 9, 2025 5:04 अपराह्न

views 127

भारतीय और नेपाल की सेनाओं ने सूर्यकिरण अभ्यास के तहत दो दिन का बटालियन-स्तरीय सत्यापन अभ्यास आयोजित किया

भारतीय और नेपाल की सेनाओं ने उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में सूर्यकिरण अभ्यास के 19वें संस्करण के तहत दो दिन का बटालियन-स्तरीय सत्यापन अभ्यास आयोजित किया। इस अभ्यास में आतंकवाद-रोधी वातावरण में निर्बाध अंतर-संचालन, समन्वित कार्य योजना और संयुक्त सामरिक अभियानों के निष्पादन पर प्रकाश डाला गया। अभ्यास के दौरान, खुफिया, निगरानी और टोही तथा सटीक निशाना लगाने वाले ड्रोन, उन्नत दिन-रात के हथियार और एआई-सक्षम निगरानी फीड सहित कई महत्‍वपूर्ण तकनीकों को एकीकृत किया गया। भारतीय सेना के सैन्य संचालन महानिदेशक- ...

नवम्बर 21, 2025 12:41 अपराह्न

views 125

नेपाल: जेन-जी युवाओं और यू एम एल के सदस्‍यों के बीच झडप, यू एम एल के अरविंद शाह गिरफ्तार

नेपाल के बारा जिले के सिमरा में बुधवार को प्रदर्शनकारी जेन-जी युवाओं और यू एम एल के सदस्‍यों के बीच झडप हुई। इसमें जेन-जी युवाओं के साथ मारपीट की शिकायत के बाद सी पी एन - यू एम एल के अरविंद शाह को गिरफ्तार कर लिया गया।   सी पी एन - यू एम एल नेता महेश बास्‍नेट के स्‍वागत में पहुंचे यू एम एल सदस्‍य, सिमरा हवाई अडडे पर पहुंचे थे, उसके बाद यह घटना हुई।   जेन-जी युवाओं ने कल सिमरा में दिनभर प्रदर्शन किया। उन्‍होंने कहा कि अरविंद शाह की गिरफ्तारी के बिना हम कोई समझौता नहीं करेंगे। दोपहर में ...

नवम्बर 20, 2025 9:48 अपराह्न

views 81

नेपाल: भारत के राजदूत ने भौतिक अवसंरचना और परिवहन मंत्री को 70 मीटर लंबे मॉड्यूलर पुल और विशेष लॉन्चिंग उपकरणों का पूरा सैट सौंपा

नेपाल में भारत के राजदूत ने आज हेटौडा में नेपाल सरकार के भौतिक अवसंरचना और परिवहन मंत्री को 70 मीटर लंबे मॉड्यूलर पुल और विशेष लॉन्चिंग उपकरणों का पूरा सैट सौंपा। भारत सरकार पूर्वी नेपाल में हुई विनाशकारी बारिश के बाद नेपाल सरकार के अनुरोध पर कुल दस ऐसे 70 मीटर और उससे अधिक लंबे पुल प्रदान करेगी।   73 करोड़ नेपाली रुपये से अधिक की लागत वाले ये दस बेली पुल भारत अनुदान के आधार पर प्रदान कर रहा है। आज सौंपे गए मॉड्यूलर पुल को तुरंत रामेछाप में स्थापना के लिए भेजा जाएगा, जहाँ अक्टूबर 2025 में ह...

नवम्बर 20, 2025 8:11 अपराह्न

views 106

नौकरियों का लालच देकर म्यांमार ले जाए गए 37 नेपाली नागरिकों को सुरक्षित नेपाल वापस लाया गया

आकर्षक नौकरियों का लालच देकर म्यांमार ले जाए गए 37 नेपाली नागरिकों को सुरक्षित बचाकर नेपाल वापस लाया गया है। इन लोगों को ऑनलाइन धोखाधड़ी केंद्रों में अवैध रूप से काम करने के लिए मजबूर किया गया था।   बैंकॉक स्थित नेपाल दूतावास के अनुसार नौकरी के लालच में पीड़ितों को ऑनलाइन डेटिंग घोटाले, ऑनलाइन कैसीनो और गेमिंग धोखाधड़ी तथा क्रिप्टो-संबंधित घोटालों वाले कार्यों में काम करने के लिए मजबूर किया गया था। ये गतिविधियाँ एक व्यापक क्षेत्रीय आपराधिक नेटवर्क का हिस्सा हैं। इसमें कई देशों के हजारों युव...

नवम्बर 20, 2025 6:55 अपराह्न

views 90

नेपाल: युवा समूहों और यूएमएल कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़पों के विरोध में जेन-ज़ी के युवा सड़कों पर

नेपाल के सीमावर्ती जिले बारा में आज युवा समूहों और यूएमएल कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़पों के विरोध में "झोले" का नारा लगाते हुए जेन-ज़ी के युवा सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शनकारी बुधवार को जेन-ज़ी प्रदर्शनकारियों और सीपीएन-यूएमएल के सदस्‍यों के बीच हुई झड़पों को लेकर नाराज थे। इस झड़प में कुछ युवा घायल हुए हैं।   प्रदर्शनकारियों ने पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा हमला किए जाने का आरोप लगाया है। बारा जिला प्रशासन कार्यालय ने लगातार दूसरे दिन सिमरा में कर्फ्यू का आदेश जारी किया है।   सिमरा में आज ...

अक्टूबर 9, 2025 5:38 अपराह्न

views 88

मालदीव और नेपाल सहित लगभग 30 सदस्यों के अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली के महापौर राजा इकबाल सिंह से मुलाकात की

मालदीव और नेपाल सहित लगभग 30 सदस्यों के अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल ने आज दिल्ली के महापौर राजा इकबाल सिंह से मुलाकात की। इस दौरे का उद्देश्य निगम शासन और ठोस कचरा प्रबंधन की कार्यप्रणाली को समझना था।   इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि दिल्‍ली नगर निगम शासन को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए सतत विकास, जनसहभागिता और नवाचार को प्राथमिकता दे रही है।   उन्‍होंने कहा कि ठोस कचरा प्रबंधन एक प्रमुख चुनौती है और इसके समाधान के लिए नगर निगम ने स्रोत स्तर पर कचरे का वैज्ञानिक लैंडफिल प्रबंध...