जून 21, 2024 1:21 अपराह्न
68
नेपाल: काठमांडू में भारतीय दूतावास ने योग अभ्यास सत्र का किया आयोजन
नेपाल में दसवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज सुबह योग सत्र के अभ्यास के साथ मनाया गया। काठमांडू में भारतीय दूतावास ने पोखरा में योग अभ्यास सत्र का आयोजन किया। गंडकी प्रांत के मुख्यमंत्री सुरेंद्र राज पांडे ने कहा कि स्वस्थ जीवन शैली में योग महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय दूतावास भारत और नेपाल के लोगों के बीच आपसी संपर्क बढ़ाने और नेपाल में अधिक से अधिक पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए पोखरा में प्रत्येक वर्ष योग का एक बड़ा कार्यक्रम आयो...