अक्टूबर 19, 2026 7:22 पूर्वाह्न

printer

गृह मंत्री अमित शाह पंजाब दौरे पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ आवाज उठाने वालों के परिजनों से मिलेंगे

गृह मंत्री अमित शाह कल पंजाब के दौरे पर रहेंगे। वे राज्य में मादक पदार्थों के तस्करों के खिलाफ आवाज उठाने के कारण हाल ही में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से मुलाकात करेंगे। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री शाह ने पंजाब में नशे की समस्या के लिए आम आदमी पार्टी सरकार को जिम्मेदार ठहराया और उन्होंने कहा कि नशे के कारण अनेक परिवारों ने अपने बच्चों को खोया है। उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब सहित पूरे देश को नशे से मुक्त कराने के लिए सरकार के प्रयास जारी रहेंगे।