नवम्बर 22, 2026 9:43 पूर्वाह्न

printer

जम्मू-कश्मीर में शुष्क मौसम की संभावना, जम्मू के शीतकालीन क्षेत्र वाले स्कूलों के समय में बदलाव

जम्मू-कश्मीर में इस महीने के अंत तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने पूरे क्षेत्र में न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट का अनुमान व्यक्त किया है। इससे कश्मीर घाटी और जम्मू-कश्मीर के अन्य हिस्सों में रातें और ठंडी हो सकती हैं। एक से तीन दिसंबर के दौरान आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं।

जम्मू में स्कूल शिक्षा निदेशालय ने क्षेत्र के शीतकालीन जोन वाले स्कूलों के समय में बदलाव किया है। सभी सरकारी और मान्यता प्राप्त प्राइवेट उच्चतर माध्यमिक स्तर तक के स्कूलों में अब शीतकालीन अवकाश शुरू होने तक सुबह 10.30 से दोपहर 3 बजे तक पढ़ाई होगी।