अप्रैल 24, 2026 11:43 पूर्वाह्न

printer

विदेश मंत्रालय में दक्षिणी क्षेत्रों की सचिव डॉ. नीना मल्होत्रा ने रूस के उप विदेश मंत्री से मुलाकात की

ब्रिक्स-मध्‍यपूर्व और उत्‍तरी अफ्रीकी देशों के समूह (मेना) के परामर्श सत्र के दौरान विदेश मंत्रालय में दक्षिणी क्षेत्रों की सचिव डॉ. नीना मल्होत्रा ​​ने रूस के उप विदेश मंत्री बोरिसेंको जॉर्जी से मुलाकात की। विदेश मंत्रालय ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने मध्यपूर्व और उत्तर अफ्रीकी देशों-मेना क्षेत्र में हाल के घटनाक्रमों पर अपने विचार साझा किए। दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय सहयोग पर भी चर्चा की।

ब्रिक्स-मेना के बीच जारी परामर्श बैठक से अलग ईरान के मध्य पूर्व मामलों के विशेष दूत महदी शुश्तरी के साथ हुई बैठक में दक्षिणी क्षेत्रों की सचिव ​​ने क्षेत्रीय स्थिति पर दृष्टिकोण साझा किए। दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय मुद्दों पर बातचीत की।

डॉ. नीना मल्होत्रा ​​ने चीन के मध्य पूर्व मामलों के विशेष दूत झाई चुन से भी मुलाकात की। दोनों पक्षों ने मेना क्षेत्र में हाल के घटनाक्रमों पर रचनात्मक बातचीत और द्विपक्षीय संबंधों को सुदृढ़ बनाने के उपायों पर विचार-विमर्श किया।