सितम्बर 24, 2026 7:41 अपराह्न

printer

परजीवी संक्रमण की खबरों से घबराकर टूना या अन्य मछलियों का सेवन बंद न करें: ICAR

आई.सी.ए.आर. – केंद्रीय समुद्री मत्स्य अनुसंधान संस्थान कोच्चि ने उपभोक्ताओं को सलाह दी है कि वे परजीवी संक्रमण की खबरों से घबराकर टूना या अन्य मछलियों का सेवन बंद न करें। यह सलाह ब्राजील के तट से दूर अटलांटिक महासागर में पकड़ी गई मछलियों के अध्ययन के आधार पर स्किपजैक टूना में परजीवियों की उपस्थिति को उजागर करने वाली रिपोर्टों के बाद जारी की गई है।
 
संस्थान ने कहा कि टूना सहित भारतीय तट पर जांच की गई मछलियों में हानिकारक परजीवी संक्रमण के कोई लक्षण नहीं पाए गए हैं। संस्थान ने कहा कि अन्य क्षेत्रों से प्राप्त ऐसे निष्कर्षों को भारतीय जलक्षेत्र में पकड़ी गई मछलियों पर लागू नहीं किया जाना चाहिए।
 
संस्थान ने उपभोक्ताओं को मछली और अन्य समुद्री खाद्य पदार्थों के संभावित जोखिमों को कम करने के लिए उचित तरीके से साफ करने और पकाने की प्रक्रियाओं का पालन करने की सलाह दी है।