जून 25, 2026 4:47 अपराह्न

printer

उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने ढाका में भारत के उच्चायुक्त के रूप में कार्यभार संभाला

बांग्लादेश में भारत के नवनियुक्त उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने आज ढाका में अपना कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन को अपने परिचय-पत्र सौंपे।
 
राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह के बाद श्री त्रिवेदी ने ढाका स्थित भारतीय वीजा आवेदन केंद्र का दौरा किया और वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से भी बातचीत की।
 
वीजा केंद्र में बड़ी संख्या में आवेदकों को देखकर संतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने बांग्लादेशी नागरिकों के लिए सामान्य वीजा सेवाएं फिर से शुरू करने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि 28 जून से पर्यटक वीजा के लिए आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
 
इस फैसले से भारत आने के इच्छुक हजारों बांग्लादेशी यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है। साथ ही, इससे दोनों पड़ोसी देशों के बीच पर्यटन, व्यापार, पारिवारिक संपर्क और आपसी संबंधों को भी बढ़ावा मिलेगा।