दीपावली के बाद दिल्ली की वायु गुणवत्ता और खराब हो गई है। राजधानी के कई इलाकों में आज सुबह कई इलाकों में घना धुंआ और धुंध छाई रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, आज सुबह सात बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक-एक्यूआई 368 दर्ज किया गया, जो बेहद खराब श्रेणी में है। सर्वोच्च न्यायालय ने दिल्ली-एनसीआर में सात और आठ नवंबर को सुबह छह से सात बजे तथा रात आठ से दस बजे तक केवल हरित पटाखे जलाने की अनुमति दी थी। सर्वोच्च न्यायालय ने यह भी निर्देश दिया था कि दिल्ली-एनसीआर में पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध आज से फिर लागू हो जाएगा।
News On AIR | नवम्बर 9, 2026 9:32 पूर्वाह्न
दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक- 368 दर्ज किया गया