सितम्बर 18, 2026 8:09 अपराह्न

printer

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव संपन्न, मतगणना कल

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ – डू.सू. चुनाव के लिए मतदान संपन्न हो गया। मतदान के लिए दो स्लॉट निर्धारित किए गए थे। दिन के समय कक्षाएं लेने वाले छात्रों के लिए सुबह साढ़े 8 बजे से दोपहर एक बजे तक, वहीं, सायंकाल वाले छात्रों के लिए दोपहर 3 बजे से शाम साढ़े 7 बजे तक मतदान की सुविधा उपलब्ध कराई गई थी। मतदान के लिए कुल 1000 ईवीएम व्यवस्था की गई थीं, जिनमें से 960 का इस्तेमाल मतदान के लिए किया गया, जबकि 40 ईवीएम को रिजर्व में रखा गया था। 
 
इस चुनाव में छात्रसंघ के चार केंद्रीय पदों-अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के लिए मतदान हुआ। चुनाव मैदान में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद – ए.बी.वी.पी., भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ – एन.एस.यू.आई. और आइसा-एसएफआई गठबंधन समेत प्रमुख छात्र संगठनों के कुल 20 उम्मीदवार थे। अंतिम अस्थायी सूची के अनुसार, अध्यक्ष पद के लिए 7, उपाध्यक्ष पद के लिए 5, सचिव पद के लिए 4 और संयुक्त सचिव पद के लिए 4 उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं। 
 
मतगणना कल नॉर्थ कैंपस स्थित यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स स्टेडियम के बहुउद्देश्यीय हॉल में की जाएगी।