सितम्बर 10, 2026 5:52 अपराह्न

printer

दिल्ली के उपराज्यपाल ने ‘टीबी मुक्त भारत अभियान’ की प्रगति समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की

दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने आज ‘टीबी मुक्त भारत अभियान’ की प्रगति समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह, मुख्य सचिव और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहें। सोशल मीडिया पोस्ट में उपराज्यपाल ने कहा कि क्षय रोग से प्रभावित लोगों के संपर्क में आए पात्र परिवारों में क्षय रोग से बचाव के इलाज का दायरा 55 प्रतिशत और ‘डिफरेंशिएटेड टीबी केयर’ 74 प्रतिशत तक पहुँच गया है।

साथ ही, 9 लाख 80 हजार से ज़्यादा चेस्ट एक्स-रे किए गए हैं और ‘नि-क्षय मित्रों’ के ज़रिए एक लाख 15 हजार से अधिक फ़ूड बास्केट बांटी गई हैं। श्री संधू ने कहा कि ये आंकड़े उत्साहजनक तो हैं, लेकिन साथ ही कामकाज में उन कमियों को भी उजागर करते हैं जिन पर तुरंत कार्रवाई की ज़रूरत है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे बचाव के इलाज को तय समय-सीमा में हर पात्र व्यक्ति तक पहुँचाना सुनिश्चित करें, एआई-इनेबल्ड हैंडहेल्ड एक्स-रे के लिए रेडियोग्राफ़रों की कमी को दूर करें और डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के लंबित मामलों का निपटारा करें। इसके अलावा, ज़्यादा जोखिम वाले इलाकों में क्षयरोग को कम करने और सक्रिय स्क्रीनिंग को बढ़ावा देने के लिए लक्षित प्रयास तेज़ करें।