सितम्बर 17, 2026 8:35 अपराह्न

printer

दिल्ली सरकार ने त्यागराज स्टेडियम में मेगा रक्तदान शिविर किया आयोजित

दिल्‍ली सरकार द्वारा आज त्‍यागराज स्‍टेडियम में मेगा रक्‍तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के जन्‍मदिन के अवसर पर चल रहे सेवा संकल्‍प अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया। इस अवसर पर श्रीमती गुप्‍ता ने स्‍वयं रक्‍तदान कर अभियान में सहभागिता की और दिल्‍लीवासियों से मानवता की सेवा के लिए आगे आने का संदेश दिया। उन्‍होंने कहा कि रक्‍तदान केवल रक्‍त देने की प्रक्रिया नहीं बल्कि मानवता, करूणा और आत्‍मीयता के पावन बंधन को मजबूत करने वाला संकल्‍प है। श्रीमती गुप्‍ता ने बताया कि शिविर में दो हजार पांच सौ यूनिट रक्‍त एकत्रित करने का लक्ष्‍य था। उन्‍होंने कहा कि यह विशाल रक्तदान शिविर जन-सेवा और राष्ट्र-सेवा की उस भावना को समर्पित है, जो हमेशा से प्रधानमंत्री की सोच का मुख्य आधार रही है।

इस अवसर पर दिल्‍ली के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा की भावना से प्रेरित होकर दिल्‍ली के हजारों लोगों ने स्‍वेच्‍छा से रक्‍तदान में भाग लिया।