जून 21, 2026 7:31 पूर्वाह्न

printer

डेलावेयर के गवर्नर मैथ्यू मेयर ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग अपनाने का किया आग्रह

अमरीका में, डेलावेयर के गवर्नर मैथ्यू मेयर ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर लोगों से स्वस्थ जीवनशैली के लिए योगाभ्यास का आग्रह किया है। श्री मेयर ने कहा कि योग भारत की 5 हजार साल पुरानी परंपरा है और यह शारीरिक शक्ति, लचीलेपन, मानसिक स्पष्टता और भावनात्मक संतुलन को बढ़ावा देता है।