जून 26, 2026 12:17 अपराह्न

printer

वेनेजुएला में दो शक्तिशाली भूकंपों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 235 हुई

वेनेजुएला में दो शक्तिशाली भूकंपों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 235 हो गई है। 1,500 से अधिक लोग घायल हुए हैं। कल राजधानी के पास आए भूकंपों के बाद बचावकर्मी मलबे में लोगों की जान बचाने के लिए तेजी से खोजबीन कर रहे हैं।

कराकस और पास के तटीय शहर ला गुइरा में, ढही इमारतों के मलबे के नीचे से लोगों के मदद के लिए पुकारने की आवाजें सुनाई दे रही थीं। पहले 7.2 तीव्रता के भूकंप के कुछ ही सेकंड बाद एक और भी शक्तिशाली 7.5 तीव्रता का भूकंप आया, दोनों भूकंप सतह के करीब आए, जिससे तबाही और भी ज्यादा हुई। देश की अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने आपातकाल की घोषणा कर दी है।

कई देशों ने बचाव कार्यों में मदद करने का वादा किया है। इस बीच, वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने आपात स्थिति घोषित कर दी है। सुश्री रोड्रिगेज़ ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए, अगले आदेश तक कक्षाएं और गैर-आवश्यक गतिविधियां स्थगित रखने की घोषणा की। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में सार्वजनिक और निजी स्वास्थ्य सेवाएं भी सक्रिय कर दी हैं।

राष्ट्रपति रोड्रिगेज़ ने भारत की ओर से एकजुटता और सहायता की पेशकश पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस मुश्किल घड़ी में यह भारत और वेनेज़ुएला के बीच मजबूत संबंध को दर्शाता है। श्री मोदी के सोशल मीडिया पोस्ट का उल्लेख करते हुए सुश्री रोड्रिगेज़ ने अंतरराष्ट्रीय समर्थन की सराहना की। इस बीच भूकंप बचाव दल का अभी काराकास और ला गुएरा में मलबे में दबे लोगों की तलाश जारी है।