जून 17, 2026 12:56 अपराह्न

printer

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मोनाको के शासक अल्बर्ट-द्वितीय से मुलाकात की

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मोनाको के शासक, अल्बर्ट-द्वितीय से मुलाकात की। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री गोयल ने कहा इस दौरान नवाचार और उभरती प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में भारत-मोनाको साझेदारी को आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भारत-मोनाको संबंध, आने वाले समय में और मज़बूत होंगे।