जुलाई 28, 2026 8:38 अपराह्न

printer

आधार कार्ड धारकों को मुफ्त ई-साइकिल देने का दावा फर्जी, सरकार ने किया खंडन

सरकार ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे उस वीडियो का खंडन किया है, जिसमें दावा किया गया है कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी सभी आधार कार्ड धारकों को इलेक्ट्रिक साइकिल मुहैया कराएंगे।

पत्र सूचना कार्यालय की तथ्‍य जांच इकाई ने बताया कि यह वीडियो फर्जी और ए.आई. से बनाया गया है। नागरिकों को आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करने की सलाह दी गई है।

नागरिक, किसी भी भ्रामक या फर्जी सामग्री की जानकारी नंबर, +91 8799711259 पर या ई-मेल आई.डी., factcheck@pib.gov.in पर भेज सकते हैं।