सितम्बर 17, 2026 6:42 अपराह्न

printer

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू ने प्रधानमंत्री मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर उन्हें शुभकामनाएँ दी। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्रीमती गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज राजधानी नई गति, नए सामर्थ्य और नए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री मोदी का सेवा के प्रति समर्पण और राष्ट्र को निरंतर आगे ले जाने का संकल्प सभी के लिए प्रेरणादायक है।  वहीं, दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने भी प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएँ दी। उन्होंने श्री मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर ऊर्जावान बने रहने की कामना की।

दिल्ली के उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर उन्हें शुभकामनाएँ दी। श्री संधू ने कहा कि निर्णायक नेतृत्व और जन-भागीदारी की शक्ति से, प्रधानमंत्री मोदी ने भारत में आत्मनिर्भरता की भावना को नई ऊर्जा दी है और विकसित भारत की यात्रा को नई गति भी प्रदान की है।