मध्य प्रदेश के भोपाल में नव विकसित निशातपुरा रेलवे स्टेशन का लोकार्पण किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शाम इसका उद्घाटन करेंगे।
इसके बाद स्टेशन से यात्री रेल सेवाएं शुरू हो जाएंगी। मालवा एक्सप्रेस और सोमनाथ-जबलपुर एक्सप्रेस जैसी महत्वपूर्ण रेलगाडियों का ठहराव भी अब निशातपुरा रेलवे स्टेशन पर होगा।
नया स्टेशन शुरू होने से भोपाल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड कम होने की उम्मीद है। करोंद, निशातपुरा, छोला, भानपुर, अयोध्या बायपास और आसपास के लोगों को इससे लाभ होगा। यात्रियों को ट्रेन पकड़ने के लिए शहर के मुख्य रेलवे स्टेशन तक नहीं जाना पड़ेगा। इससे समय की बचत होगी और ट्रैफिक का दबाव भी कम होगा।
स्टेशन तक बेहतर पहुंच के लिए नए रेलवे ओवर ब्रिज भी बनाए जा रहे हैं। राज्य सरकार का कहना है कि इन परियोजनाओं से उत्तर भोपाल की रेल और सड़क संपर्क और मजबूत होगा।