उत्तराखंड

मई 29, 2025 10:42 पूर्वाह्न

views 57

सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने के दिए निर्देशः राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल

सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सरकार ने प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल की अध्यक्षता में राजपुर रोड स्थित वन विभाग के मंथन सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। बैठक में उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की बात कही। राज्यसभा सांसद ...

मई 29, 2025 10:41 पूर्वाह्न

views 56

मौसम विभाग ने आज उत्तरकाशी, देहरादून, रुद्रप्रयाग और नैनीताल जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने आज प्रदेश के उत्तरकाशी, देहरादून, रुद्रप्रयाग और नैनीताल जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही प्रदेश के मैदानी और पर्वतीय जिलों में कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने और 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। विभाग के पूर्वानुमान ...

मई 29, 2025 10:40 पूर्वाह्न

views 53

खाद्य संरक्षा विभाग ने देहरादून में 500 किलो नकली पनीर की खेप पकड़ी

खाद्य संरक्षा विभाग ने देहरादून में 500 किलो नकली पनीर की खेप पकड़ी है। यह पनीर न केवल खाद्य सुरक्षा मानकों के खिलाफ था, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बेहद खतरनाक पाया गया है। एफडीए के जिला अधिकारी मनीष सयाना ने बताया कि देहरादून के भंडारी बाग में चेकिंग अभियान के दौरान यह खेप पकड़ी गई। उन्होंने बताया कि ...

मई 29, 2025 10:39 पूर्वाह्न

views 51

उत्तरकाशी जिले में इको टूरिज्म और ट्रैकिंग पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न ट्रैक रूटों और पर्यटक स्थलों को विकसित करने की कवायद शुरू

उत्तरकाशी जिले में इको टूरिज्म और ट्रैकिंग पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न ट्रैक रूटों और अन्य पर्यटक स्थलों का विस्तार कर उन्हें विकसित किया जाएगा। उत्तरकाशी से हमारे संवाददाता ने बताया कि जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए पर्यटन को बढ़ावा देने पर जोर...

मई 29, 2025 10:39 पूर्वाह्न

views 44

महिला सशक्तिकरण और बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने बालिकाओं से मासिक धर्म के दौरान पौष्टिक आहार लेने तथा स्वच्छ व स्वस्थ उपाय अपनाने का आग्रह किया

महिला सशक्तिकरण और बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने अल्मोड़ा में विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस के अवसर पर आयोजित ‘मेरी सहेली’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। राज्य की किशोरी, बालिकाओं और महिलाओ को संबोधित करते हुए कहा कि श्रीमती आर्या ने कहा कि मासिक धर्म महिलाओं के लिए ईश्वर का एक पवित्र वरदान है जो उन्हें...

मई 29, 2025 10:38 पूर्वाह्न

views 84

राज्य मंत्रिमंडल ने उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखंड मेगा औद्योगिक और निवेश नीति-2025 को मंजूरी दी

राज्य मंत्रिमंडल ने प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखंड मेगा औद्योगिक और निवेश नीति-2025 को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में लिए गए निर्णयों की जानकारी देते हुए सचिव शैलेश बगोली ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य उत्तराखंड को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर...

मई 29, 2025 10:37 पूर्वाह्न

views 41

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज देहरादून के गुनियाल गांव से “विकसित कृषि संकल्प अभियान” का शुभारंभ करेंगे

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज देहरादून के गुनियाल गांव से “विकसित कृषि संकल्प अभियान” का शुभारंभ करेंगे। यह कार्यक्रम कृषि क्षेत्र में जागरूकता, नवाचार और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है। यह अभियान 29 मई से 12 जून तक पूरे देश में चलाया जाएगा। कल देर शाम...

मई 28, 2025 2:07 अपराह्न

views 31

आज और कल उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, देहरादून, नैनीताल, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश का येलो अलर्ट

  प्रदेश में आज और कल उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, देहरादून, नैनीताल, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान राज्य के पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के तीव्र दौर के साथ ही झोंकेदार हवाएं चलने की भी संभावना है। 

मई 28, 2025 2:05 अपराह्न

views 57

अल्मोड़ा जिले के गांवों में कृषि वैज्ञानिकों की टीमें किसानों को देगी खेती के बारे में जानकारी

  विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा के निदेशक डॉ. लक्ष्मी कांत ने आगामी 29 मई से 12 जून तक चलाए जा रहे राष्ट्रीय विकसित कृषि संकल्प अभियान के संदर्भ में कृषि और उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ प्रेस वार्ता की। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत संस्थान, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक...

मई 28, 2025 2:03 अपराह्न

views 52

रुद्रप्रयाग में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व तैयारियों के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय योग कार्यक्रम का आयोजन

  रुद्रप्रयाग जिले जखोली विकासखंड में 11वें  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व तैयारियों के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को योग के प्रति जागरूक करने के साथ ही स्वस्थ्य जीवन शैली को बढ़ावा देना है। योग अनुदेशक विजय राणा और मनीषा भट्ट ने लोगों को विभिन...