उत्तराखंड

मई 31, 2025 4:26 अपराह्न

views 53

उत्तराखंड उच्च न्यायालय के नवनियुक्त अतिरिक्त न्यायाधीश सुभाष उपाध्याय ने पद व गोपनीयता की शपथ ली

उत्तराखंड उच्च न्यायालय के नवनियुक्त अतिरिक्त न्यायाधीश सुभाष उपाध्याय को मुख्य न्यायाधीश जी. नरेंद्र ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। न्यायमूर्ति उपाध्याय के शपथ ग्रहण के बाद उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की कुल संख्या 10 हो गई है।

मई 31, 2025 4:24 अपराह्न

views 50

पौड़ी के जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने जिले के पौराणिक मंदिरों के संरक्षण व विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की

पौड़ी के जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने जिले के पौराणिक मंदिरों के संरक्षण व विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारी और खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिये कि अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित पौराणिक मंदिरों को चिन्हित कर एक सप्ताह के भीतर आवश्यक कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तु...

मई 31, 2025 4:24 अपराह्न

views 35

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अंकिता के साथ हुए अमानवीय कृत्य पर न्यायालय का फैसला, न्याय व्यवस्था में आमजन के विश्वास को और मजबूत करता है

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अंकिता के साथ हुए अमानवीय कृत्य पर न्यायालय का फैसला, न्याय व्यवस्था में आमजन के विश्वास को और मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि इस निर्णय के बाद एक संदेश स्पष्ट है कि उत्तराखंड में कानून का राज स्थापित है और बेटियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। गौर...

मई 31, 2025 4:23 अपराह्न

views 50

खेल मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून में चौथी कैडेट एंड जूनियर नेशनल चैंपियनशिप का शुभारंभ किया

खेल मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून के परेड मैदान स्थित मल्टीपरपज हॉल में चौथी कैडेट एंड जूनियर नेशनल चैंपियनशिप का शुभारंभ किया। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लगभग 35 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। इस अवसर पर खेल मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों के बाद से प्रदेश में खेल संर...

मई 30, 2025 7:52 अपराह्न

views 43

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने राजभवन नैनीताल में 20वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का शुभारंभ किया

राजभवन गोल्फ क्लब नैनीताल की ओर से आयोजित 20वां गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट आज से शुरू हो गया। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने टी-ऑफ कर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। तीन दिन तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में देशभर से इस वर्ष रिकॉर्ड 177 गोल्फर हिस्सा ले रहे हैं।   आज 70 गोल्फर ने इसमें भाग ...

मई 30, 2025 7:51 अपराह्न

views 47

राजभवन नैनीताल में आज गोवा राज्य का स्थापना दिवस मनाया गया

राजभवन नैनीताल में आज गोवा राज्य का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखण्ड में रह रहे गोवा प्रदेश के निवासियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने प्रतिभाग करते हुए उपस्थित गोवा के निवासियों से संवाद किया और पूरे प्रदेश को स्थापना दिवस की बध...

मई 30, 2025 7:50 अपराह्न

views 30

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले चम्पावत जिले में जगह- जगह काउंटडाउन कार्यक्रम के तहत योगाभ्यास का आयोजन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले चम्पावत जिले में जगह- जगह काउंटडाउन कार्यक्रम के तहत योगाभ्यास का आयोजन किया जा रहा है। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉक्टर आनंद सिंह गुसाईं ने बताया कि इसके तहत ग्राम पंचायत से लेकर ब्लॉक स्तर तक, स्कूल-कॉलेजों और सार्वजनिक स्थलों में योग प्रोटोकॉल के तहत विभिन्...

मई 30, 2025 7:48 अपराह्न

views 41

कोटद्वार की अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में तीनों आरोपियों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई

कोटद्वार की अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने आज अंकिता भंडारी हत्याकांड में मुख्य आरोपित पुलकित आर्य, अंकित गुप्ता और सौरभ भास्कर को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 50-50 हजार रुपये का अर्थ दंड और मृतका के परिजनों को चार लाख का मुआवज़ा देने के भी आदेश दिए हैं। गौरतलब ह...

मई 30, 2025 7:48 अपराह्न

views 74

उत्तराखंड राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण ने आयुष्मान योजना के तहत सूचीबद्ध पांच अस्पतालों की सूचीबद्धता रद्द की

उत्तराखंड राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण ने आयुष्मान योजना के तहत सूचीबद्ध पांच अस्पतालों की सूचीबद्धता रद्द कर दी है। इनमें तीन अस्पताल देहरादून जिले के, जबकि पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर जिले के एक-एक अस्पताल शामिल हैं। इन अस्पतालों पर गत छह माह से आयुष्मान योजना की गतिविधियों में निष्क्रियता के चलते यह कार...

मई 30, 2025 7:47 अपराह्न

views 38

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और भारतीय सैनिकों के दृढ़ संकल्प के परिणामस्वरूप ऑपरेशन सिंदूर को अभूतपूर्व सफलता मिली

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व, स्पष्ट सोच और भारतीय सैनिकों के दृढ़ संकल्प के परिणामस्वरूप ऑपरेशन सिंदूर को अभूतपूर्व सफलता मिली। उन्होंने कहा कि हमारे बहादुर सैनिकों ने न केवल आतंक के ठिकानों को मिट्टी में मिला दिया, बल्कि उनके सरपरस्तों को भी घुटने ...