उत्तराखंड

मई 27, 2025 12:59 अपराह्न

views 31

कोविड-19 से निपटने की तैयारियों में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देशभर में कोविड-19 के मामलों को देखते हुए सरकार सतर्क हो गई है। प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने किसी भी संभावित आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी रखने और किसी भी स्तर पर कोताही न बरतने के निर्देश दिए हैं। डॉ. कुमार ने अस्पतालों और मेडिकल कॉलेज में कोविड-19 से संबंधित सभी आवश्य...

मई 27, 2025 12:11 अपराह्न

views 40

पिथौरागढ़ जिले में 120 मेगावाट की गौरीगंगा परियोजना को मिली मंजूरी

पिथौरागढ़ जिले में गौरीगंगा नदी पर प्रस्तावित 120 मेगावाट क्षमता की सिरकारी भ्योल रूपसियाबगड़ जलविद्युत परियोजना को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परियोजना को मंजूरी मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह परियोजना उत्तराखंड के सीमांत क्षे...

मई 26, 2025 12:35 अपराह्न

views 64

उत्तराखंड में कोविड को लेकर अपनाई जाएगी विशेष सतर्कता

देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल ने कोरोना संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य विभाग को पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी सरकारी और निजी अस्पतालों में कोविड बेड, ऑक्सीजन सिलेंडर, दवाइयां, वैक्सीन, वेंटिलेटर, आईसीयू बेड और टेस्टिंग की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है। ट्रूनेट, एंटीजन रै...

मई 26, 2025 12:04 अपराह्न

views 36

उत्तराखंड के 98% गांवों से मिली समान नागरिक संहिता को लेकर प्रतिक्रिया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यूसीसी लागू होने के सिर्फ चार महीने में प्रदेशभर से डेढ़ लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं और राज्य के करीब 98 प्रतिशत गांवों से प्रतिक्रियाएं मिली हैं। उन्होंने कहा कि जनसाधारण के लिए प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए पोर्टल और मोबाइल ऐप के साथ चौदह हजार से अधिक कॉ...

मई 26, 2025 12:03 अपराह्न

views 34

45 पौराणिक मंदिरों को चारधाम यात्रा से जोड़ा जाएगा

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि मंदिर समिति के अधीन 45 पौराणिक मंदिरों को भी चारधाम या़त्रा से जोड़ा जाएगा। इसके लिए समुचित प्रबंधन जुटाए जा रहे हैं। बदरीनाथ धाम में यात्रा व्यवस्था की समीक्षा के बाद उन्होंने यह कहा। उन्होंने कहा कि चारधाम में यात्रियों को समुचित...

मई 23, 2025 9:38 अपराह्न

views 48

पौड़ी गढ़वाल में खनन विभाग की ओर से चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत अब तक 29 करोड़ रुपए से अधिक की राजस्व वसूली

पौड़ी गढ़वाल में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के विरुद्ध खनन विभाग की ओर से चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत अब तक 29 करोड़ रुपए से अधिक की राजस्व वसूली की जा चुकी है। जिला खनन अधिकारी राहुल नेगी ने बताया कि विभाग ने 29 करोड़ 62 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त किया, जिसमें विभाग ने 41 मामलों में कठोर कार्...

मई 23, 2025 9:38 अपराह्न

views 32

रुद्रप्रयाग जिले में अनाथ, परित्यक्त और निराश्रित बच्चों के लिए राजकीय विशिष्ट दत्तक ग्रहण अभिकरण का शुभारंभ

रुद्रप्रयाग जिले में अनाथ, परित्यक्त और निराश्रित बच्चों के लिए राजकीय विशिष्ट दत्तक ग्रहण अभिकरण का शुभारंभ हो गया है। विकास भवन में आज अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा ने इसका शुभारंभ किया। निराश्रित बच्चों के लिए गठित जिला निरीक्षण समिति ने बताया कि जिले में अनाथ अथवा निराश्रित बच्चों की जानकारी मि...

मई 23, 2025 9:37 अपराह्न

views 30

मसूरी में निकाली गई तिरंगा सम्मान यात्रा

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर आज मसूरी में आयोजित तिरंगा सम्मान यात्रा में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने भाग लिया। तिरंगा सम्मान यात्रा टिहरी बस स्टैंड से मसूरी गांधी चौक तक निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में स्थानीय नागरिकों, पूर्व सैनिकों सहित युवाओं और मातृशक्ति ने तिरंगे के साथ भाग लिया। &nbs...

मई 23, 2025 9:36 अपराह्न

views 29

लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडेय ने गौरीकुंड से केदारनाथ तक यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया

लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडेय ने गौरीकुंड से केदारनाथ तक यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने रामबाड़ा-गरुड़चट्टी पुराने मार्ग के अवशेष कार्यों को समय से पूरा करने के निर्देश दिये। विभागीय सचिव गौरीकुंड से पैदल चलकर केदारनाथ पहुंचे। उन्होंने पैदल मार्ग पर चल रहे सुधारीकरण कार्यो...

मई 23, 2025 9:36 अपराह्न

views 53

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों को हर माह प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने राज्य के सभी विद्यालयों में 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों को हर माह प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की है। इसके अलावा उनकी माताओं को भी एक हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।   उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य...