स्पोर्ट्स

मई 10, 2026 10:25 पूर्वाह्न

views 1K

तीरंदाजी विश्व कप में भारत ने चीन को हराकर स्वर्ण पदक जीता

शंघाई में तीरंदाजी विश्‍व कप- चरण 2 के रोमांचक फाइनल में भारतीय महिला रिकर्व टीम ने मेजबान चीन को पांच-चार से हराकर स्‍वर्ण पदक जीत लिया है। रिकर्व टीम में दीपिका कुमारी, अंकिता भगत और कुमकुम मोहोद शामिल थीं। इससे पहले सेमीफाइनल में भारत ने दस बार के ओलम्पिक चैम्पियन दक्षिण कोरिया को हराया था।

मई 10, 2026 10:05 पूर्वाह्न

views 73

ताशकंद में एशियाई अंडर-15 और अंडर-17 मुक्केबाजी चैंपियनशिप में नौ भारतीय महिला मुक्‍केबाज फाइनल में

ताशकंद में एशियाई अंडर-15 और अंडर -17 एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारत की नौ महिला मुक्केबाज फाइनल में पहुंच गई हैं। अंडर- 15 में भारत की अक्षिता ने 30 से 33 किलोग्राम वर्ग में, कजाकिस्तान की अयाज़ान मरात पर एकतरफा जीत दर्ज की। अंज़ी ने 37 किलोग्राम वर्ग में उज्बेकिस्तान की सरविनोज़ रिस्कुलोवा ...

मई 10, 2026 7:44 पूर्वाह्न

views 177

आईपीएल: गुजरात टाइटन्स ने राजस्थान रॉयल्स को 77 रन से हराया

आईपीएल क्रिकेट में कल जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स ने राजस्थान रॉयल्स को 77 रन से हरा दिया। 230 रन के लक्ष्य के जवाब में राजस्थान रॉयल्स की टीम 152 रन पर ही सिमट गई। राजस्थान रॉयल्स की तरफ से रविन्द्र जडेजा ने सर्वाधिक 38 रन बनाए। गुजरात टाइटन्स के लिए राशिद खान ने सर्वाधिक 4 वि...

मई 9, 2026 5:43 अपराह्न

views 93

विनेश फोगाट पर अनुशासनहीनता और डोपिंग रोधी नियमों के उल्लंघन का आरोप, यूडब्ल्यूडब्ल्यू ने जारी किया नोटिस

भारतीय कुश्ती महासंघ (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) ने विनेश फोगाट को अनुशासनहीनता और डोपिंग रोधी नियमों के उल्लंघन के आरोप में कारण बताओ नोटिस जारी किया है। 15 पृष्ठों के नोटिस में महासंघ ने कहा है कि यूडब्ल्यूडब्ल्यू डोपिंग विरोधी नियमों के अंतर्गत संन्यास से वापसी करने वाले खिलाड़ियों के लिए अनिवार्य छह महीन...

मई 7, 2026 8:22 पूर्वाह्न

views 185

दिल्ली में किया जाएगा कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2026 का आयोजन

दिल्ली में कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2026 का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता 27 जुलाई से 2 अगस्त तक त्यागराज स्टेडियम में होगी। इसमें 35 से अधिक देशों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।  यह प्रतियोगिता दिल्ली सरकार और टेबल टेनिस महासंघ द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित की जाएगी। जिसमें इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया...

मई 7, 2026 6:44 पूर्वाह्न

views 116

आईपीएल क्रिकेट में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को 33 रन से हराया

आईपीएल क्रिकेट में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को 33 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 235 रन बनाए। सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से हेनरिक क्लासेन ने सर्वाधिक 69 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स निर्धारित 20 ओवर...

मई 6, 2026 2:08 अपराह्न

views 74

आईपीएल: चेन्नई सुपर किंग्स ने डेल्‍ही कैपिटल्स को आठ विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में, चेन्नई सुपर किंग्स ने डेल्‍ही कैपिटल्स को आठ विकेट से हरा दिया है। नई दिल्‍ली में कल पहले बल्‍लेबाजी करते हुए डेल्‍ही कैपिटल्‍स ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 155 रन बनाए। 156 रन के लक्ष्य के जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स ने 17 ओवर और तीन गेंद में दो विकेट पर 159 रन बनाकर मैच...

मई 6, 2026 10:44 पूर्वाह्न

views 137

एशियाई अंडर-15 और अंडर-17 चैंपियनशिप 2026 में भारत के युवा मुक्केबाजों का शानदार प्रदर्शन

उज़्बेकिस्तान के ताशकंद में एशियाई अंडर-15 और अंडर-17 चैंपियनशिप में भारत के युवा मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-15 लड़कों की प्रतियोगिता में, नोंगपोकंगनबा मेइतेई ओइना ने 46 कि.ग्रा. वर्ग में जीत हासिल की, जबकि परशांत ने 49 कि.ग्रा. वर्ग में जीत दर्ज की। मोहम्मद यासर ने 58 कि.ग्रा. वर्ग म...

मई 5, 2026 6:25 पूर्वाह्न

views 123

आईपीएल: मुंबई इंडियंस ने वानखेड़े स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स को छह विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में, मुंबई इंडियंस ने कल रात मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स को छह विकेट से हरा दिया। लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा निर्धारित 229 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस ने 18 ओवर 4 गेंदों में चार विकेट खोकर इसे हासिल कर लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए, लखनऊ सुपर जायंट...

मई 4, 2026 12:45 अपराह्न

views 102

टेनिस में इटली के यानिक सिनर ने मुतुआ मेड्रिड ओपन में पुरूष सिंगल्‍स का खिताब जीता

टेनिस में इटली के यानिक सिनर ने मुतुआ मेड्रिड ओपन में पुरूष सिंगल्‍स का खिताब जीत लिया है। यानिक ने फाइनल में जर्मनी के एलेक्‍जेंडर ज्‍वेरेव को हराकर लगातार पांचवी बार एटीपी मास्‍टर्स 1000 खिताब अपने नाम कर इतिहास रचा है। सिनर का यह नौवां मास्‍टर्स 1000 खिताब है। सिनर ने पिछले साल अक्‍टूबर से पेरिस ...