भारतीय जूनियर हॉकी टीम ने चीन में एशिया कप के पूल मैच में आज दक्षिण कोरिया को 7-3 से हराया। कप्तान अनमोल एक्का ने दो गोल किए। भारत के अब तीन मैचों से सात अंक हो गए हैं। कल भारत अंतिम पूल मैच में चीनी ताइपे से मुकाबला करेगा। ये मैच जीतने पर भारत सेमीफाइनल में जगह पक्की कर लेगा।
News On AIR | सितम्बर 8, 2026 12:40 अपराह्न
एशिया कप के पूल मैच में भारतीय जूनियर हॉकी टीम ने दक्षिण कोरिया को 7-3 से हराया