सितम्बर 9, 2026 7:39 पूर्वाह्न

printer

विश्व पैरा तीरंदाजी: भारतीय पैरा तीरंदाज विभिन्न स्पर्धाओं में स्वर्ण और कांस्य पदक के लिए खेलेंगे

अहमदाबाद में विश्व पैरा तीरंदाजी शृंखला में आज भारतीय पैरा तीरंदाज विभिन्न स्पर्धाओं में स्वर्ण और कांस्य पदक के लिए खेलेंगे।

पैरा रिकर्व मिक्‍स्‍ड टीम के स्वर्ण पदक मैच में, भारत की भावना और हरविंदर सिंह फाइनल में चीन के लियांग छिउरोंग और शिया लेई के साथ खेलेंगी। पैरा कंपाउंड महिला व्यक्तिगत फाइनल में भारत की शीतल देवी के पास स्वर्ण पदक जीतने का एक और मौका होगा, जब उनका सामना कजाकिस्तान की आइजादा सेदान से होगा।

शीतल देवी पैरा कंपाउंड मिक्‍स्‍ड टीम के कांस्य पदक मैच में भी हिस्सा लेंगी, जहां उनका और तोमन कुमार की जोड़ी का सामना इराक की सारा अल-हमीद और अब्बास कादिम से होगा। पैरा रिकर्व महिला कांस्य पदक मैच में, राजश्री धनराज राठौड़ और उनकी हमवतन भावना के बीच होने वाले अखिल भारतीय मैच में भारत का पदक सुनिश्चित होगा। पैरा कंपाउंड महिला कांस्य पदक मैच में भारत की सरिता का सामना चीन की वांग हुईटिंग से होगा, जबकि पैरा कंपाउंड पुरुष कांस्य पदक मैच में तोमन कुमार का सामना इराक के अब्बास कादिम से होगा।