सितम्बर 9, 2026 2:19 अपराह्न

printer

यूएस ओपन: बेन शेल्टन ने पुरुष सिंगल्स के सेमीफाइनल में बनाई जगह

बेन शेल्टन ने यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष सिंगल्स के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। क्‍वार्टर फाइनल में आज शेल्टन ने मौजूदा चैंपियन कार्लोस अल्काराज को हराया।
 
सेमीफाइनल में शेल्टन का सामना अमरीका के फ्रांसिस टियाफो से होगा। दोनों अमरीकी खिलाड़ी पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंचने के लिए मुकाबला करेंगे।