आज अहमदाबाद में आयोजित 2026 विश्व पैरा तीरंदाजी श्रृंखला के तीसरे चरण में भारत ने तीरंदाजी में दो स्वर्ण पदक जीते। हरविंदर सिंह और विजय सुंडी ने पैरा रिकर्व पुरुष युगल के फाइनल में स्लोवाकिया को छह-दो से हराकर लगातार तीसरी बार विश्व पैरा तीरंदाजी श्रृंखला का खिताब अपने नाम किया।
पैरा महिला रिकर्व युगल में, पूजा जत्यान और भावना चौधरी को फाइनल में चीन से छह-शून्य से हारने के बाद रजत पदक से संतोष करना पड़ा। तोमर कुमार और श्याम सुंदर स्वामी ने इराक के अलदावोद अनवर और कादिम अब्बास को 152-139 से हराकर पुरुष युगल का खिताब अपने नाम किया।