सितम्बर 7, 2026 8:03 पूर्वाह्न

printer

सात्विक-चिराग की जोड़ी ने चाइना मास्‍टर्स का खिताब अपने नाम किया

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने चाइना मास्‍टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष डबल्‍स का खिताब जीत लिया है। भारतीय जोड़ी ने कल चीन के शेनझेन में खेले गए फाइनल मुकाबले में चीन के ही जी तिंग और रेन जि़यांग यू को 11-21, 21-13, 21-17 से हराया। यह इस प्रतियोगिता में भारत का पहला तथा इस जोड़ी का इस सत्र में दूसरा खिताब है। सात्वि‍क चिराग की जोड़ी ने इससे पहले सिंगापुर ओपन सुपर-750 टूर्नामेंट जीता था, जबकि थाइलैंड ओपन में उप-विजेता रही थी। भारतीय जोड़ी ने सेमीफाइनल में मलेशिया के नूर मुहम्‍मद अजरियान अय्यूब और तेन वे कियोंग को 21-15, 18-21, 21-11 से हराया था।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला