क्षेत्रीय

अप्रैल 16, 2026 11:55 पूर्वाह्न

views 163

जनगणना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में स्व-गणना आज से शुरू, 30 अप्रैल तक चलेगी प्रक्रिया

जनगणना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में स्व-गणना आज से शुरू हो गई है। यह प्रक्रिया 30 अप्रैल तक चलेगी। इस दौरान ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से परिवार और मकान संबंधी विवरण दर्ज कराए जा सकेंगे। स्व-गणना पूरी करने वाले परिवारों को एक विशिष्ट पहचान संख्या दी जाएगी। राज्य में 1 से 30 मई तक मकानों की गणना की जाएगी। ज...

अप्रैल 16, 2026 11:51 पूर्वाह्न

views 93

आंध्र प्रदेश: कुरनूल में भीषण सड़क हादसा, आठ तीर्थयात्रियों की मौत

आंध्रप्रदेश में आज सुबह कुरनूल जिले के चिलाकलादोन गांव के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना में आठ तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। इनमें पांच महिलाएं, एक बच्चा और दो पुरुष शामिल हैं।  यह दुर्घटना उस समय हुई जब श्रद्धालुओं को ले जा रही गाड़ी एक रेडी-मिक्स टैंकर से टकरा गई। पीड़ित तीर्थयात्...

अप्रैल 16, 2026 10:45 पूर्वाह्न

views 252

उत्तर प्रदेश: आज से राज्य में सभी स्कूलों और शिक्षा संस्थानों में शुरु हो रहा है जल पखवाड़ा

उत्तर प्रदेश में जलशक्ति अभियान के अंतर्गत आज से राज्य के सभी स्कूलों और शिक्षा संस्थानों में जल पखवाड़ा शुरु हो रहा है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करना और जल संरक्षण को एक जन-आंदोलन बनाना है।  जिला स्तर पर प्राथमिक शिक्षा अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। ...

अप्रैल 16, 2026 10:29 पूर्वाह्न

views 206

छत्तीसगढ़: समान नागरिक संहिता मसौदे हेतु गठित होगी उच्चस्तरीय समिति

छत्तीसगढ़ सरकार ने समान नागरिक संहिता का मसौदा तैयार करने के लिए एक उच्चस्तरीय समिति गठित करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय कल रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल बैठक में लिया गया। इसका उद्देश्य धार्मिक और लैंगिक समानता को बढ़ावा देना और कानूनों को सरल बनाना है। सेव...

अप्रैल 16, 2026 7:24 पूर्वाह्न

views 283

नासिक टीसीएस प्रकरण: राष्ट्रीय महिला आयोग हुआ सक्रिय, किया जांच समिति का गठन

राष्ट्रीय महिला आयोग ने महाराष्ट्र में नासिक के टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज में महिलाओं के यौन उत्पीड़न की ख़बरों का स्वतः संज्ञान लेते हुए जांच समिति का गठन किया है। समिति में बॉम्बे उच्च न्यायालय की सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति साधना जाधव, हरियाणा के पूर्व डीजीपी बीके सिन्हा, सर्वोच्च न्यायालय क...

अप्रैल 16, 2026 7:07 पूर्वाह्न

views 188

उत्तर प्रदेश: प्रयागराज में ट्रेन की चपेट में आने से 5 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में, कल रात 8 बजे एक ट्रेन की चपेट में आने से 5 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा करछना क्षेत्र के पचदेवरा हाल्ट पर हुआ। दुर्घटना के समय कुछ यात्री शौच के लिए नीचे उतरे थे। उसी समय दूसरी तरफ से आ रही ट्रेन ने पांच लोगों को टक्कर मार दी। मृतकों की पहचान के प्रयास जारी हैं।

अप्रैल 16, 2026 6:55 पूर्वाह्न

views 72

केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा पैदल मार्च में हुए शामिल

केंद्रीय राज्‍य मंत्री हर्ष मल्होत्रा और दिल्‍ली भाजपा अध्‍यक्ष वीरेन्‍द्र सचदेवा कल दिल्‍ली के मधुबन चौक पर पैदल मार्च में शामिल हुए। इस मार्च में नारी शक्ति वंदन अधिनियम की सैकड़ों समर्थक महिलाएं शामिल थीं। पूर्वी दिल्‍ली में  महिलाओं ने प्रस्‍तावित कानून के पक्ष में निर्माण विहार मेट्रो स्‍टेशन स...

अप्रैल 15, 2026 10:00 अपराह्न

views 81

तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव प्रचार चरम पर

भारतीय जनता पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कन्याकुमारी में भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में रोड शो कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नागरकोइल के वेप्पामूडु से वडासेरी तक एक किलोमीटर रोड शो करेंगे। ऑल इंडिया अन्‍ना डीएमके पार्टी के महासचिव ईडापड्डी पलनीसामी और भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री पीयूष...

अप्रैल 15, 2026 7:48 अपराह्न

views 79

उत्तराखंड: उड़ान योजना के तहत पंतनगर से नौकुचियाताल तक हेलिकॉप्टर सेवा शुरू की गई

केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी उड़ान योजना के अंतर्गत आज उत्तराखंड में ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर से नैनीताल के नौकुचियाताल तक हेलिकॉप्‍टर सेवा शुरू हुई। रुद्रपुर के विधायक शिव अरोरा और जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने इसका शुभारंभ किया। यह सेवा सप्ताह में रविवार को छोड़कर प्रतिदिन संचालित होगी।

अप्रैल 15, 2026 7:40 अपराह्न

views 97

मणिपुर के बिष्णुपुर में हिंसा के बाद गृह मंत्री गोविंदास कोंथौजम ने अफवाहों से बचने की अपील की

मणिपुर के गृह मंत्री गोविंदास कोंथौजम ने जनता से गलत सूचना फैलाने से बचने की अपील की है। आज इम्फाल में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए श्री गोविंदास ने कहा कि कल एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना के कारण बिष्णुपुर जिले में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। बिष्णुपुर जिले में हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारिय...