आंध्रप्रदेश में आज सुबह कुरनूल जिले के चिलाकलादोन गांव के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना में आठ तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। इनमें पांच महिलाएं, एक बच्चा और दो पुरुष शामिल हैं।
यह दुर्घटना उस समय हुई जब श्रद्धालुओं को ले जा रही गाड़ी एक रेडी-मिक्स टैंकर से टकरा गई। पीड़ित तीर्थयात्री श्री राघवेंद्र स्वामी के दर्शन के लिए मंत्रालयम जा रहे थे।
घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पतालों में ले भर्ती कराया गया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, सभी मृतक कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर जिले के उदयी गांव के निवासी थे।