अप्रैल 15, 2026 7:40 अपराह्न

printer

मणिपुर के बिष्णुपुर में हिंसा के बाद गृह मंत्री गोविंदास कोंथौजम ने अफवाहों से बचने की अपील की

मणिपुर के गृह मंत्री गोविंदास कोंथौजम ने जनता से गलत सूचना फैलाने से बचने की अपील की है। आज इम्फाल में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए श्री गोविंदास ने कहा कि कल एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना के कारण बिष्णुपुर जिले में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। बिष्णुपुर जिले में हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने दो वाहनों में आग लगा दी थी। पुलिस और त्वरित कार्रवाई बल के जवानों द्वारा प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई के दौरान दर्जनों लोग घायल हो गए।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला