अगस्त 30, 2026 8:06 पूर्वाह्न

printer

नेपाल ने भोटे कोशी नदी में नई बाढ़ की चेतावनी जारी की

नेपाल सरकार ने भोटे कोशी नदी में बाढ़ के खतरे को देखते हुए नया अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने नदी के किनारे रहने वाले लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, नदी में पानी का बहाव बढ़ गया है। रसुवा जिला प्रशासन ने भी पानी का स्तर बढ़ने की जानकारी देते हुए रसुवा, नुवाकोट और धादिंग जिलों में नदी के आसपास रहने वाले लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

भोटे कोशी तिब्बत से निकलने वाली तेज बहाव वाली हिमालयी नदी है। हाल ही में आई अचानक बाढ़ से रसुवा जिले में भारी तबाही हुई थी।