राष्ट्रीय

सितम्बर 26, 2026 2:05 अपराह्न

views 261

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने विकासशील देशों को अधिक अधिकार देने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में तत्काल सुधार का आह्वान किया

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने विकासशील देशों की आवाज और प्रतिनिधित्व बढ़ाने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार की आवश्यकता पर बल दिया है। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के दौरान जी-77 के विदेश मंत्रियों की 50वीं वार्षिक बैठक में भारत का प्रतिनिधत्‍व करते हुए श्री मिसरी ...

सितम्बर 26, 2026 1:35 अपराह्न

views 56

केन्द्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह सीएसआईआर के 85वें स्थापना दिवस के अवसर पांच नई लोकप्रिय विज्ञान पत्रिकाओं का शुभारंभ किया

विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद- सीएसआईआर के 85वें स्थापना दिवस के अवसर पर तमिल, तेलुगु, मराठी, बंगाली और असमिया भाषाओं में पांच नई लोकप्रिय विज्ञान पत्रिकाओं का शुभारंभ किया। इन पत्रिकाओं को सीएसआईआर-राष्ट्रीय विज्ञान संचार और नीति अनु...

सितम्बर 26, 2026 12:18 अपराह्न

views 31

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि डॉ. सिंह ने सार्वजनिक जीवन में पूरी निष्ठा के साथ देश की सेवा की।  

सितम्बर 26, 2026 12:14 अपराह्न

views 80

गृहमंत्री अमित शाह ने समाज सुधारक ईश्वर चंद्र विद्यासागर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

गृहमंत्री अमित शाह ने आज बंगाल पुनर्जागरण के महान स्तंभ ईश्वर चंद्र विद्यासागर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री शाह ने कहा कि विद्यासागर ने शिक्षा को सामाजिक बदलाव का एक सशक्त माध्यम बनाया। उन्होंने कहा कि अपनी रचना वर्णपरिचय के माध्यम से विद्यासागर ने बंगाली वर्णमाला को ए...

सितम्बर 26, 2026 11:44 पूर्वाह्न

views 39

स्वास्थ्य मंत्रालय ने वैश्विक महामारी से निपटने की तैयारियों को मजबूत करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता दोहराई

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने वैश्विक महामारी से निपटने की तैयारियों को मजबूत करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता दोहराई है। वे न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र की उच्च स्तरीय बैठक को संबोधित कर रही थीं। सुश्री श्रीवास्तव ने कहा कि भारत ने महामारी और अन्य स्वास्थ्य आ...

सितम्बर 26, 2026 10:21 पूर्वाह्न

views 261

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा- पिछले 12 वर्ष में भारत के शहरों और गांवों के बीच अंतर उल्‍लेखनीय रूप से कम हुआ

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि पिछले 12 वर्षों में शहरों और गांवों के बीच दूरी में कमी आई  है। उन्‍होंने ग्रामीण बुनियादी ढांचे में सार्थक सुधारों का उल्‍लेख करते हुए कहा कि देश में महिलाओं में आत्‍मनिर्भता और आर्थिक सशक्तिकरण बढ़ा है। सेवा संकल्‍प अभियान के अंतर्गत वाराणसी से वडनगर की यात...

सितम्बर 26, 2026 10:22 पूर्वाह्न

views 162

भारत ने खाड़ी, लाल सागर और काला सागर में वाणिज्यिक जहाजों और नाविकों पर बार-बार होने वाले हमलों पर चिंता व्‍यक्‍त की

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने न्यूयॉर्क में 81वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा के इतर रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मुलाकात की और द्विपक्षीय मुद्दों के साथ-साथ कई मौजूदा मुद्दों पर चर्चा की। सत्र के दौरान उन्होंने, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची से भी मुलाकात की। दोनों नेताओं ने खाड़ी संघर्ष से सं...

सितम्बर 26, 2026 7:39 पूर्वाह्न

views 127

राष्ट्र आज सामाजिक सुधारक ईश्वर चंद्र विद्यासागर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा

सामाजिक सुधार आंदोलन के महान व्यक्तित्व ईश्वर चंद्र विद्यासागर को उनकी 207वीं जयंती पर आज पूरा देश श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर जिले के बीरसिंह में 26 सितंबर 1820 को जन्मे विद्यासागर ने अपना जीवन शिक्षा और सामाजिक सुधार के लिए समर्पित कर दिया था। वे महिलाओं की शिक्षा के प्...

सितम्बर 25, 2026 9:29 अपराह्न

views 214

ग्रामीण क्षेत्रों मे परिवर्तन और महिलाओं की आत्मनिर्भरता देश की प्रगति को दर्शाते हैं: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि सबके योगदान और भागीदारी से ही विकसित भारत का संकल्प साकार हो सकता है। श्री मोदी ने सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत वाराणसी से वडनगर जा रहे सेवा यात्रियों से वीडियो कॉफ्रेंस के माध्‍यम से संवाद किया।    प्रधानमंत्री ने कहा कि वडनगर ने उन्हें जीवन को दिशा देने वाले...

सितम्बर 25, 2026 9:40 अपराह्न

views 75

विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र में सार्थक सुधार सुनिश्चित करने के लिए लिखित मसौदे पर बातचीत का आह्वान किया

विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र में सार्थक सुधार के लिए लिखित-प्रस्‍ताव पर आधारित बातचीत जरूरी है। उन्होंने कहा कि बिना किसी प्रस्‍ताव के बातचीत केवल सुधार प्रक्रिया को टालने के समान होगी। डॉ. जयशंकर ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र में संरचनात्मक बदलाव में हो रही देरी को लेक...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला