विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद- सीएसआईआर के 85वें स्थापना दिवस के अवसर पर तमिल, तेलुगु, मराठी, बंगाली और असमिया भाषाओं में पांच नई लोकप्रिय विज्ञान पत्रिकाओं का शुभारंभ किया।
इन पत्रिकाओं को सीएसआईआर-राष्ट्रीय विज्ञान संचार और नीति अनुसंधान संस्थान ने प्रकाशित किया है। मंत्रालय ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य क्षेत्रीय भाषाओं में विश्वसनीय और रोचक विज्ञान से जुडी जानकारी पाठकों तक पहुंचाना है, साथ ही संबंधित क्षेत्रों की वैज्ञानिक उपलब्धियों, नवाचारों और विकास कार्यों को भी उजागर करना है।